डीबीएस न्यूज, नौतनवां: नौतनवा पुलिस ने आज पास्को एक्ट में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय नौतनवा के नेतृत्व में उपनि हरिकिशोर मिश्रा, कॉन्स्टेबल राधेश्याम सिंह व अजय कुमार ने नौतनवा थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0-107/2022 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र स्व० ऐनुल हक निवासी ग्राम बेलभार थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र करीब 27 वर्ष को आज दिनांक 08.10.2022 को सुबह 09.00 बजे अड्डा बाजार बैंक तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर किया।
इस संदर्भ में नौतनवां इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि पास्को एक्ट में एक व्यक्ति को अड्डा बैंक तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय चलान किया जा रहा है।