डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: नौतनवां रेलवे स्टेशन के समीप पोखरे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरवां भोज निवासी शमशाद का 6 वर्षीय बेटा समद बकरी चराने गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। और आज शाम उसका शव स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप एक पोखरे में मिला। माना जा रहा है कि बच्चा फिसल कर बीच पोखरे में चल गया होगा जिससे उसकी जान चली गई। वहीं समद के परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है।