डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: महराजगंज जिले के नौतनवां ब्लाक में आज मंगलवार को प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के ब्लॉक स्तरीय चुनाव के लिए मतदान किया गया। संघ की ओर से चुनाव कार्यक्रम पूरी तरह से जिलाध्यक्ष सफाई कर्मी परदुम्न सिंह के देख रेख में सम्पन्न हुआ।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद नौतनवां ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया अपने समर्थकों के साथ सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं सुभकामनाये दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री राकेश ने सभी सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के समस्याओं या काम करने में जो भी अड़चने आएंगी हम सभी मिल कर उसे दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि नौतनवां ब्लॉक को सुंदर और स्वच्छ बनाने में आप सभी का पूरा योगदान अपेक्षित है।
चुनाव को लेकर सुबह से ही सफाई कर्मचारियों का नौतनवां ब्लॉक मुख्यालय पर जनसंख्या बढ़ने लगा। चुनावी सरगर्मियां चुनाव बंद होने के बाद समाप्त हुआ।
सफाई कर्मचारियों की ओर से सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। इसमें 68 मतदाताओं में कुल 66 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया। इसमें सदानंद यादव 35 वोट पाकर ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए, रंजीत यादव 31 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं महामंत्री पद के लिए विजय मद्धेशिया ने निर्विरोध निर्वाचित हुए, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवसागर चौधरी को निर्विरोध घोषित किया गया।
नव-निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद यादव ने कहा कि उनका मुख्य संगठन का विस्तार के साथ ही उसे मजबूती देना व कर्मचारियों की किसी सूरत में अहित नहीं होने देंगे।
इस दौरान नवनीत त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्ता, विजन यादव, आनन्द मिश्रा, गणेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


