
डीबीएस न्यूज, सोनौली। आज नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आइडियल पब्लिक स्कूल में बच्चों का वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट वितरित किया गया जिसमे स्कूल में फर्स्ट सेकेंड और थर्ड आने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट, अंक प्रमाण पत्र, और मेडल दिया गया तथा स्कूल टॉप करने वाले बच्चों को विशेष उपहार दिया गया जिसमे स्कूल टॉप करने वाली कक्षा 7 के छात्रा अनन्या यादव को विद्यालय की तरफ साइकिल तथा शिफा खातून एवं रोकैया खातून को विशेष उपहार दिया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हबीब खान , इंस्पेक्टर राम चंद्र राय , सोनौली चौकी इंचार्ज श्री मती प्रिया तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, विद्यालय के प्रबंधक श्री अहमद हुसैन जी एवं प्रधानाचार्य जुनेद अहमद जी एवं जी आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र मणि त्रिपाठी एवं स्कूल के अध्यापक सर्वेश पांडे , संदीप पांडेय, आनंद सर , दिनेश यादव, इंद्रजीत यादव , एवं अध्यापिकाएं कंचन लता पाण्डेय , सिम्मी वर्मा , तृप्ति छेत्री, रोहिणी क्षेत्री, आरती मैडम, किरन मैडम , मोनिका शर्मा, रूबी पाण्डेय सहित सभी अध्यापक एवं अधिपिकाए उपस्थिति थे l इस अवसर पर श्री सुभाष जायसवाल ने बच्चों को बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में कॉम्पिटिशन की भावना उत्पन्न होती है तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है यही बच्चे आगे चलकर अपनी प्रतिभा के बल पर आगे देश का नाम रोशन करते है l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चे अपने प्रतिभा के आधार प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया है तथा इसमें बच्चों के मेहनत के साथ साथ स्कूल के अध्यापकों का भी बहुत योगदान दिया है l अध्यापक अपने ज्ञान एवं योग्यता के द्वारा बच्चों के अंदर ज्ञान की प्रतिभा को जागृत करते हैं l तथा एक अध्यापक हमेशा अपने बच्चों को अपने से बड़ा होते देखता है तथा वह हमेशा उनको जीवन में सफल होने की प्रेरणा देता हैं एवं बच्चों के अंदर ज्ञान के साथ साथ सामाजिक परिवेश में सज्जनता में ढलने की प्रेरणा देता है l


