डीबीएस न्यूज, महराजगंज निकाय चुनाव 2023। उत्तर प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में राज्य के नौ मण्डलों के 37 जिलों में आज मतदान हो रहा है। 10 नगर निगमों के 10 महापौर व 830 पार्षदों के अलावा 104 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों और 2776 सदस्य और 276 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3682 सदस्यों के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से शुरू हुए और शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
वहीं महराजगंज जनपद की बात करे तो दो जनपद में नगर पालिका सहित 8 नगर पंचायतों में शाम 5 बजे तक कुल 62.13% मतदान पोल हुए थे। वहीं 5 बजे तक के आकड़ो की विस्तार से बात करें तो घुघली में सर्वाधिक 71.85% वही आनंदनगर में सबसे कम 58.67% मतदान पड़े।
वहीं अन्य पालिका व पंचायतों में
नगर पालिका महराजगंज में 59.06%,
नगर पालिका नौतनवां में 60.37%,
नगर पंचायत निचलौल में 68.27%,
नगर पंचायत सोनौली में 67.7%,
नगर पंचायत पनियरा में 62.23%,
नगर पंचायत परतावल में 60.56%
नगर पंचायत बृजमनगंज में 66.31%
नगर पंचायत चौक बाजार में 64.43% मत पोल हुए।
जनपद में कई बूथों पर लोगों के नाम लिस्ट से गायब मिले। लोगों को बूथ पर जाकर वापस लौटना पड़ा है। वहीं महराजगंज जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ जनपद के सभी पंचायतों में सेंसटिव बूथों पर पहुंच निरीक्षण किये है। और धांधली रहित वोटिंग के लिए निर्देशित किये। मतदान राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार शाम छह बजे तक मतदान केंद्र के परिसर में जितने भी लोग लाइन में लगे होंगे, उन्हें वोट डालने का मौका मिलेगा। पहले चरण के लिए कुल दो करोड़ 40 लाख 7 हजार 643 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें कुल पुरुष वोटर- एक करोड़ 27 लाख 70 हजार 963 और कुल महिला वोटर – एक करोड़ 12 लाख 36 हजार 680 हैं।