डीबीएस न्यूज, महराजगंज: तारीख था 14 नवंबर। जगह था महराजगंज। यूपी सरकार के वन व पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना जनपद में शुरू हो रहे जंगल सफारी की तैयारियों का जायजा लेने जनपद दौरे पर थे। उनके साथ जनपद के समस्त विधायक और अधिकारी मौजूद थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी दौरान सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल का दर्द छलक पड़ा। सिसवां विधायक ने वन एवं पर्यावरण मंत्री से महराजगंज डीएफवो की शिकायत कर दी। विधायक ने कहा कि मंत्री जी…महराजगंज के डीएफओ पुष्प कुमार अंग्रेजी को काफी महत्व देते है। बोलते है ‘नो हिंदी’ महराजगंज से इस डीएफओ को हटा कर कोई हिंदी जानने वाला दूसरा डीएफवो भेज दीजिये। वहीं इसके अलावा विधायक ने सोहगीबरवा वन्य जीव के इतिहास बताने वाली पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण पर भी कहा की यह पुस्तक अंग्रेजी में नही हिंदी में होनी चाहिए। विधायक ने कहां की वह और उनकी पत्नी अंग्रेजी नही जानती है। उन्हें बच्चो से यह पुस्तक पढवाना पड़ेगा।
हालांकि वन मंत्री ने इस पर कोई ठोस टिप्पणी नहीं किया और वह बात को टालते हुए अधिकारियों से बात करने लगे। वहीं जनपद के गलियारों में इस वाक्या की चर्चा जरूर हो रही है।
वीडियो समाचार के लिए यहां देखें-👇
http://youtube.com/@dbsnewsindia