डीबीएस न्यूज, महराजगंज: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण सम्पन्न होने के बाद महराजगंज जिले के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह को अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पार्टी के समेत 30 प्रचारकों की सूची जारी की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से सपा के प्रचारकों की सूची अनुमोदित होने के बाद जारी हुई, जिसमें वरिष्ठ सपा नेता कुंवर अखिलेश सिंह समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 10 फरवरी को मतदान सम्पन्न हो चुका है।
महराजगंज जनपद के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह को समाजवादी पार्टी ने अपना स्टार प्रचारक बनाया है तो वही महराजगंज पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह की बेटी व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सिंह श्रीनेत को कांग्रेस पार्टी ने अपना स्टॉर प्रचारक घोषित किया है।