डीबीएस न्यूज, महराजगंज: कई दिनों से बारिश ना होने से जनजीवन तबाह हो रही है। खेतों में किसानों के खून पसीने से बोया गया बीज सूख रहा है। इस पर महाराजगंज के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने चिंता व्यक्त की है।
पूर्व सांसद ने कहा कि आज सावन का दूसरा दिन है अभी भी वर्षा नहीं हुई है। खेतों में फसल सुख रहे हैं। ऐसे में मौजूदा भाजपा सरकार को डीजल पर टैक्स में छूट देकर के डीजल का रेट आधा कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौजूदा भाजपा सरकार में बैठे जनप्रतिनिधि मौज मस्ती कर रहे हैं। वह किसानों के दुख दर्द से अनभिज्ञ हैं। अगर ऐसे ही स्थिति रही तो कहीं ऐसा ना हो कि भारत में भी श्रीलंका जैसी स्थिति बन जाए। क्योंकि अगर धान की फसल बर्बाद हुई तो इसकी भरपाई करना बड़ा ही मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की समस्या के लिए अब चेतना चाहिए।
पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार को समस्त नहरों की सिंचाई क्षमता वृद्धि के तत्कालिक उपाय करके सूख रही फसल को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।