डीबीएस न्यूज, लखनऊ: यूपी के 53 जिलों में शनिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बाद राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है।
दरअसल इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे जिसके बाद केवल 53 जिलों में ही चुनाव कराया गया।
कुल मिलाकर 75 जिलों में से 65 पर भाजपा ने कब्जा किया है। जबकि सपा के हाथ केवल 6 सीटें लगी हैं। वहीं 4 निर्दलीयों के खाते में गईं। लखनऊ, कानपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, जौनपुर, हाथरस समेत 65 जिलों में बीजेपी के प्रत्याशियों ने जोरदार जीत हासिल की है। गौरतलब है कि 29 जून को 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ था।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 75 जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों में से 67 पर जीत हासिल की है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे।”
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज हुए मतदान का परिणाम–