रिपोर्टर -ओम प्रकाश जायसवाल
डीबीएस न्यूज /हरदी डाली/सोनौली। हरदी डाली स्थित तिनाव नदी पर स्थित दोनों देश भारत और नेपाल व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दे कर आज पारण किया।
चार दीवसीय छठ पर्व का महा अनुष्ठान शनिवार की सुबह ‘नहाय खाय’ के साथ शुरू हुआ था। पहले दिन ब्रतिओ ने गंगा स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित किया और पवित्रता से प्रसाद तैयार किया। राविवार को खरना पूजन के दिन ब्रातिओ ने दिन भर उपवास रखकर भगवान का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ।
सोमवार को ब्रतिओ ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।अर्घ्य के दौरान ब्रतिओ ने जल में खड़े होकर फल, मिष्ठान, नारियाल, पान, सुपारी फूल, अर्कपात से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसी दौरान छठी मैया जी का पूजन बड़े ही विधि विधान से किया गया और परिवार की कुशलता और समृद्धि की प्रार्थना की गयी।
इस छठ घाट पर प्रशासन के लोग पहुंचकर छठ घाट का जायजा लिया और शांति सुव्यवस्था की अपील की।

