सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, फरेन्दा: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 164/2021 धारा 363/366 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप पुत्र स्व0 दीनानाथ (उम्र 19 वर्ष) निवासी पंडितपुर थाना फरेंदा जनपद महराजगंज को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 27-06-2021 को समय करीब 10:10 बजे वीर बहादुर पार्क के पास से अपहृता के साथ गिरफ्तार किया गया। अपहृता को महिला कांस्टेबल कंचन यादव की सुपुर्दगी में मेडिकल हेतु भेजा गया तथा अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1- उ0नि0 शैलेंद्र यादव थाना फरेंदा जनपद महराजगंज।
2- हे0का0 राजेंद्र कुमार थाना फरेंदा जनपद महराजगंज।
3- म0आ0 कंचन यादव प्रथम थाना फरेंदा जनपद महराजगंज।