डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: बेतहासा बढ़ती मंहगाई का मुद्दा लेकर आज बुधवार को तहसील नौतनवा परिसर में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेसियों ने एक सुर में कहा कि देश मे महंगाई के अलावा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके लिए सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही हैं। बल्कि गंदी राजनीति कर कुर्सी बचाने का कार्य कर रही है। इसका जवाब आगामी चुनाव में जनता जवाब दे देगी।
कांग्रेसियों ने नौतनवां तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में सड़कों पर प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी नौतनवा रामसजीवन मौर्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा आज महंगाई से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। उसको अपनी जरूरत की चीजें मुहैया नहीं हो रही है। आम आदमी गरीबी के चलते अपने बच्चों की शिक्षा, बेटी की शादी, जमीन अन्य संबंधी कोई कार्य नहीं कर पा रहा है। आज महंगाई से आम आदमी परेशान है ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार को तुरंत महंगाई पर लगाम लगाना चाहिए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि नौतनवा तहसील में तमाम समस्याएं प्रशासनिक अक्षमता के कारण मुह बाय खड़ी है लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकल रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता अब चरणबद्ध तरीके से इन समस्याओं के समाधान के लिए सड़क पर संघर्ष करने को आमदा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता विजय सिंह एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य गण सुरेश साहनी, मोहम्मद अनवर, पूर्व ब्लाक प्रमुख अबरार इराकी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहनी, सदा मोहन उपाध्याय, रमाकांत त्रिपाठी, केसी पांडे, मोहम्मद इसरार, किताबउल्लाह, राजन शुक्ला, बबलू शर्मा, मोहन मोरिया, लव कुश शर्मा, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।