डीबीएस न्यूज, महराजगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जोड़ों का विवाह हुआ। सामूहिक विवाह में हिन्दू धर्म के अतिरिक्त मुस्लिम और बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने भी शादी रचाई।
तीन मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह: सामूहिक शादी समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब भी दिखी। एक ही पंडाल के नीचे सभी धर्म के लोगों की शादी उनकी रीति रिवाज से हुई। इस समारोह में हुईं कुल 140 शादियों में से तीन जोड़े मुस्लिम रहे। इनका निकाह कराया गया।
-
सदर विधान सभा में 39 जोड़े एक हुए
-
लक्ष्मीपुर ब्लाक से 14 व नौतनवां ब्लाक से 18 युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह हुआ।
-
फरेंदा ब्लाक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में फरेंदा ब्लाक के 6 व बृजमनगंज ब्लाक के 6 जोड़ों का विवाह हुआ।
-
निचलौल ब्लाक के 16 व सिसवा ब्लाक के 9 जोड़ों की शादी हुई। 12 जोड़ों का बौद्ध धर्म से और 13 जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह हुआ।
-
परतावल ब्लाक के 24 व पनियरा ब्लाक के 8 लोगों की शादी हुई। इसमें एक जोड़ा मुस्लिम समुदाय से रहा।