डीबीएस न्यूज, महराजगंज: जनपद महराजगंज में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर योगी सरकार के बुलडोजर निति का कड़ा विरोध किया।
आप जिलाध्यक्ष ई आकाश जायसवाल के अध्यक्षता में रविवार को बुलडोजर आहुति यज्ञ का कार्यक्रम पनियरा के मंगलवारी बाजार निकट आप कार्यालय पर दोपहर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को तमाम आप कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि
प्रदेश में योगी सरकार के बुलडोजर नीति लगातार गरीबों और मजदूरों के ऊपर अत्याचार कर रहा है इसी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज उठा रही है और इसीलिए आज आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में बुलडोजर आहुति यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के बुलडोजर नीति ने प्रदेश में भय व्याप्त कर रखा है। और बुलडोजर हमेशा गरीबो, शोषितों के आशियाने को ही कुचलता है।
इस कार्यक्रम में महराजगंज के प्रभारी अजय श्रीवास्तव, जिला महासचिव राम कुमार पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता, मुकेश राज गुप्ता, जियाउद्दीन सिद्दकी, राजन यादव, हौशला प्रसाद, अभिषेक यादव, विभूति, साधना सिंह, रीता शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।