डीबीएस न्यूज। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth-II) का गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वहीं अब भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद पूरे भारत में 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक होगा। रविवार को झंडा आधा झुका रहेगा।
‘कोई भी आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा’
गृह मंत्रालय ने अपने बयान में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में उन सभी भवनों पर फहराया जाएगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। साथ ही ये भी कहा गया है कि राजकीय शोक के दिन कोई भी आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।
एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 में हुआ था. वे इस समय 15 संप्रभु राज्यों की महारानी थीं। हालांकि, वे सीधे तौर पर यूके से जुड़ी थीं, जहां उनका शाही परिवार रहता है। एलिजाबेथ ब्रिटेन के अलावा इन देशों की भी रानी थीं। हालांकि, इन देशों के राजा के रूप में महारानी की भूमिका काफी हद तक प्रतीकात्मक थी। वे सीधे शासन में शामिल नहीं रहीं, क्योंकि वह राज्य की मुखिया मानी जाती थीं, न कि सरकार की।
1- कनाडा
2- ऑस्ट्रेलिया
3- न्यूजीलैंड
4- जमैका
5- बहामास
6- ग्रेनेडा
7- पापुआ न्यू गिनी
8- सोलोमन आइलैंड्स
9- तुवालू
10- सैंट लूसिया
11- सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
12- एंटीगुआ और बारबुडा
13- बेलिज
14- सेंट किट्स एंड नेविस