सरकार के साथ वार्ता शुरू डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित
रिपोर्ट-धीरज मद्धेशिया
डीबीएस न्यूज, सोनौली। सोमवार को नेपाल मेडिकल काउंसिल द्वारा किया गया हड़ताल मंगलवार को सरकार के साथ वार्ता की सहमति के बाद भैरहवा के डॉक्टरों ने मरीजों की स्थिति को देखते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया है। डॉक्टर बुधवार सुबह 10 बजे से काम पर जुट गए है। मरीजो का उपचार शुरू हो गया है। सरकार और डॉक्टर एसोसिएशन के बीच इंफेक्शन से होने वाली असुविधा पेनल्टी पर संसोधन की बात पर डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है।
सोमवार को सरकार के इंफेक्शन से होने वाली समस्या पर 40 लाख रुपए जुर्माने के नए नियम के बाद पूरे नेपाल के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया था।
डॉक्टरों द्वारा उठाई गई मांगों पर समय पर कार्रवाई न होने से मरीज़ सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। नेपाल मेडिकल एसोसिएशन के नेतृत्व में देश भर के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने से मरीज़ों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर ज़िले के सभी सरकारी, निजी और सामुदायिक अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थान बंद थे।
यहाँ आए मरीज़ बिना इलाज कराए ही लौटने को मजबूर हैं। हालाँकि, आपातकालीन कक्ष में ज़रूरी मरीज़ों को सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। भैरहवा में आंख और चितवन के कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए भारत से भी मरीज़ आते हैं। इस तरह इलाज के लिए आने वाले मरीज़ डॉक्टरों की हड़ताल से प्रभावित हुए हैं। डॉक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि सीनियर पदाधिकारियों की सरकार से वार्ता चल रही है। आंदोलन के सभी कार्यक्रम रात 12 बजे से स्थगित कर दिये गये हैं। डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार से भैरहवा आँख अस्पताल में इलाज के लिए पहुचे भारतीय मरीजो का उपचार भी शुरू हो गया है।