डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: नगर में विधुत व्यवस्था ठप होने से नगर में चर्चाओ का माहौल गर्म है। आपको बता दें कि बीते रात से ही कस्बे में लाइट नही है। इससे नगर वासी और व्यापारी काफी हलकान है।
घरों में इनवर्टर बैठ गया है। लोगो के टँकी में पानी खत्म है। मोबाइल डिस्चार्ज है। व्यापारियों की बात करें तो विधुत व्यवस्था ठप होने से दुकानों और लगे सीसीटीवी कैमरे भी नही चल पा रहे है। जिससे व्यापारी भी काफ़ी परेशान दिख रहे है। लोगो का कहना है कि अगर शाम को एक घण्टे भी विधुत सप्लाई चालू हो गया होता तो टंकी में पानी व मोबाइल चार्ज जैसे आवश्यक कार्य पूरा कर लिया गया होता।
गौरतलब है कि लगातर वर्षा होने से कई जगह विधुत तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गए है। विधुत विभाग के कर्मचारी नगर में विधुत फाल्ट खोज कर बनाने में जुटे है।
वहीं दूसरी तरफ नगर से होकर आज ही शारदीय नवरात्र का मूर्ति विसर्जन के लिए दुर्गा माता की प्रतिमाएं भी विसर्जित होने को निकल रही है।
हालांकि विधुत विभाग के जिम्मेदार कुछ स्पष्ट बोल पाने में अश्मर्थ दिख रहे। कुल मिलाजुलाकर विभाग दावा कर रहा है कि जल्द ही सप्लाई चालू करा दिया जाएगा।
यह भी देखें-
https://youtube.com/channel/UCAOy3ahNtqIMSyK2Q3ztY2g