डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: नौतनवा महिला अस्पताल जहां एक स्टाफ नर्स निशा के द्वारा औसतन 60–70 डिलेवरी प्रति माह कराई जाती है। डॉ रेशमा द्वारा महिलाओं के डिलेवरी तक देखभाल खान पान और दवाओं की विशेष जानकारी दी जाती है।
डॉ और स्टाफ नर्स की पूर्ति तो अस्पाल दूर कर लेता है। क्योंकि निशा जैसे जानकार स्टाफ नर्स और डॉ रेशमा जैसी जानकार डॉक्टर नौतनवां महिला अस्पताल पर उपलब्ध हैं। लेकिन नौतनवा कुंवर घनश्याम सिंह सामुदायिक अस्पताल में महिला चिकित्सक और स्टाफ नर्स दोनों की कमी है नौतनवा सामुदायिक अस्पताल आस पास के कई गांव को जोड़ता है। नगर की अधिकतर महिलाए अपना ध्यान रखना जानती हैं जबकि देहात की महिलाओं में जागरूकता की कमी होती है।
सीएचसी पर अक्सर डॉ और स्टाफ नर्स की आवश्यकता दिखती है लेकिन नौतनवा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर स्टाफ नर्स की कमी और महिला चिकित्सक का न होना स्वास्थ्य विभाग की कमी को दर्शाता है।
इसके साथ ही नौतनवा सामुदायिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था और महिला सर्जन की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि विषम परिस्थितियों में जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित किया जा सके।
सीएचसी पर एक्स रे मशीन तो है लेकिन उसको ऑपरेट करने के लिए संबंधित रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर नही है।
अब रही बात नौतनवा एक बड़ा कस्बा होने के बाद भी इस पर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की दया दृष्टि क्यों नहीं पड़ रही है यह जानकारी महराजगंज मुख्य चिकित्सा अधिकारी ही बताएंगे।
जबकि बगल के ही संतकबीर नगर जिला के नगर पंचायत मेहदवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन महिला चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड दोनों की ही व्यवस्था उपलब्ध है।
सवाल यह यह भी बनता है कि वहा की जनता क्या यहां के लोगों से अधिक सुविधाओं के प्रति जागरूक है।
आगे आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।