डीबीएस न्यूज, खनुवा/नौतनवां: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 46वीं बटालियन खनुवा कैंप के जवानों तथा प्रधान प्रतिनिधि द्वारा गुरुवार की सुबह पीडब्ल्यूडी रोड के किनारे पौधारोपण किया गया। और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए शपथ लिया।
आपको बता दें कि पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसबी के जवानों द्वारा लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
खनुवा प्रधान प्रतनिधि दीपक कुमार ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी कई तरह का आयोजन कर समाज को एक धागा में पिरोने का कार्य करती है। इनकी जितनी प्रशंसा की जाएं वह कम है। उन्होंने पेड़-पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीव जन्तु एवं मानव जाति के लिए पेड़-पौधे किसी वरदान से कम नहीं है। श्वास लेने के लिए आक्सीजन, दवा के लिए जड़ी-बूटी एवं आवश्यक रोटी , कपड़ा और मकान को पूर्ती पेड़-पौधों से होती है। पर्यावरण संतुलन में पेड़-पौधों का बड़ा योगदान रहा है।
इस दौरान एसएसबी जवान रुबुल, सावित्री, नन्दा, पल्टन, रामसहाय, दुर्गा, तुलसी आदि ग्रामीण मौजूद उपस्थित रहे।