डीबीएस न्यूज, गोरखपुर: प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुर टीकर गांव में एक घर में गुरुवार को शादी थी। शादी में नाचने को लेकर रात करीब 9:30 दो पक्षो में विवाद हो गया। गांव वालों के अनुसार विवाद के बाद एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर पत्थर चलाने लगे। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में गोली दिवाकर व विकास के कंधे के पास लग गयी। परिजन दोनो को लेकर जिला अस्पताल गए जंहा दिवाकर की मौत हो गयी । वही विकास की स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कालेज में विकास का इलाज चल रहा है। जमीन विवाद की भी है चर्चा
गांव में चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन का पुराना विवाद भी है। मृतक दिवाकर के पिता राजगीर मिस्त्री है। दिवाकर पढ़ाई छोड़कर घर पर ही था इस समय वही विकास अभी पढ़ाई करता है। दोनो की अविवाहित है।
सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस गांव पर तो पहुच गयी लेकिन आरोपित के घर जाने के लिए और फोर्स की मांग की है।
गोली चली है जिसमे एक युवक की मौत हुई है जबकि उसका भाई घायल है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।