सन्तोष कुमार की रिपोर्ट…..
डीबीएस न्यूज़, बृजमनगंज: जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थानाक्षेत्र के सौरहा टोला पिपरहना में शुक्रवार सायं चार बजे जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष में भीषण मारपीट हुई। लाठी-ठंडा व पथराव भी शुरू हो गया। मारपीट के दौरान ही गोली चलने से सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे बृजमनगंज थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने मारपीट में घायल चार लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस से बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।
बता दे कि मामला ग्रामसभा सौरहा के टोला पिपरहना के हरिजन बस्ती में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसके बाद एक पक्ष द्वारा गोली चलाने से दूसरे पक्ष के देवेन्द्र कुमार पुत्र मेघनाथ सहित चार लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मेघनाथ द्वारा दस वर्षों से एक जमीन पे भूसा रखने के लिए झोपड़ी रखी गई है जिसमे वह दस वर्षों से भूसा रखता है। जिसमे मेघनाथ द्वारा शुक्रवार को भूसा रखा जा रहा था कि दूसरे पक्ष के सुभाष और उसके घर वाले जमीन अपनी बता कर विवाद करने लगे और मामला मारपीट में बदल गया कि तभी सुभाष पुत्र रामअचल द्वारा देवेन्द्र पुत्र मेघनाथ के ऊपर गोली चला दिया गया गोली लगने से देवेन्द्र घायल हो गया तथा मारपीट में मेघनाथ सहित चार लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही है कि गोली एक व्यक्ति के सीने के किनारे से निकल गई।
बृजमनगंज के थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए बृजमनगंज सीएचसी में भर्ती कराया दिया गया है। घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। प्रकरण की गहनता से छानबीन शुरू कर दी गई है। इस मामले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।