सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, निचलौल: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के कम्र में थाना निचलौल पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2021 धारा 392/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
आज दिनाँक 21.03.2021 को मुखिबर खास से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति नेपाल की तरफ से कनमिसवा होते हुए मिश्रौलिया जाने वाले हैं जो उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित हैं यदि जल्दी किया जाए पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 बृजेश सिंह मय हमराह, उ0नि0 मदन मोहन मिश्र, हे0का0 राधेश्याम सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह, का0 अमित गुप्ता, का बृजेश यादव द्वारा समय करीब 09.30 बजे अभियुक्त हबीबल्लाह उर्फ शाल पुत्र सब्बीर खाँ उर्फ चुन्ने, शिव कुमार वर्मा पुत्र जय प्रकाश वर्मा व शाह उर्फ काका पुत्र संवरू शाह उर्फ सद्दाम निवासी मिश्रौलिया थाना निचलौल जपनद महराजगंज को मय एक अदद 12 बोर कट्टा मय एक अदद जिन्दा 12 बोर कारतूस दो अदद चाकू व दो अदद पीली धातु मंगलसूत्र लाकेट व एक अदद मो0सा0 अपाचे नं0 UP 56 W 6380 के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर वादी मुकदमा द्वारा अभियुक्तगण व माल की शिनाख्त किया गया। बाद गिरफ्तारी नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को मा० न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.हबीबल्लाह उर्फ शाल पुत्र सब्बीर खाँ उर्फ चुन्ने नि0 ग्राम मिश्रौलिया थाना निचलौल जनपद महराजगंज।
2. शिव कुमार वर्मा पुत्र जय प्रकाश वर्मा नि0 मिश्रौलिया थाना निचलौल जपनद महराजगंज।
3. इरशाद शाह उर्फ काका पुत्र संवरू शाह उर्फ सद्दाम नि0 मिश्रौलिया थाना निचलौल जपनद महराजगंज।
बरामदगी की गई समान का विवरण
1- एक अदद देशी तमंचा 12 बोर 2- दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
3- दो अदद चाकू।
4- दो अदद पीली धातु मंगलसूत्र लाकेट।
5- एक अदद मो0सा0 अपाचे न0 UP 56 W6380।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 बृजेश सिंह थाना निचलौल जनपद महराजगंज।
2.उ0नि0 मदन मोहन मिश्र, थाना निचलौल जनपद महराजगंज।
3.हे0का0 राधेश्याम सिंह, थाना निचलौल जनपद महराजगंज। 4.हे0का0 प्रदीप सिंह थाना निचलौल जनपद महराजगंज।
5.का0 अमित गुप्ता थाना निचलौल जनपद महराजगंज।
6.का0 का बृजेश यादव थाना निचलौल जनपद महराजगंज।