डीबीएस न्यूज, नौतनवां: आज शुक्रवार को छपवां टोल प्लाजा के द्वारा मनमाने और अड़ियल रवैये को लेकर वाहन चालकों का गुस्सा भड़क गया।
उधोग व्यापार मंडल नौतनवा नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों और वाहन चालकों के ने छपवां टोल प्लाजा के द्वारा मनमाने तरीके से वसूले जा रहे वाहन टोल टैक्स कि शिकायत नौतनवा एसडीएम प्रमोद कुमार को एक ज्ञापन देकर किया।
वाहन चालकों का आक्रोश साफ देखा जा सकता था। आक्रोशित वाहन चालकों कमरुद्दीन, मुस्तफा आदि का कहना है कि छपवा टोल टैक्स के अलावा भी देश प्रदेश में बहुत से अन्य टोल प्लाजा से होकर गुजरते हैं और टोल कर चुकाते हैं लेकिन छपवा टोल प्लाजा के कर्मचारी और मैनेजर मनमाने ढंग से वसूली कर रहे। और पूछताछ करने पर झगड़ा पर उतारू हो जाते हैं।
क्या है मामला?
वाहन चालक फास्ट टैग गाइडलाइन के अनुसार अपनी गाड़ी पर चार नंबर के फास्ट टैग लगवा रखे हैं। जबकि छपवा टोल प्लाजा के मैनेजर एवं कर्मचारियों का कहना है कि वे सभी अपने गाड़ियों पर पांच नंबर की फास्ट टैग लगाएं।
क्या कहना हैं वाहन मालिकों का?
वाहन मालिकों को कहना है कि उनके वाहन 4 नंबर की टैग अंतर्गत आते हैं। इसका प्रमाण भी वे दे रहे हैं। एक प्रपत्र के अनुसार चार नंबर के टैग के लिए GVWR 7000kgs तक के वाहन 4 नंबर की श्रेणी में आते है। और हमारे वाहन 2990 kgs, 3500kgs 3000kgs आदि के है। फिर भी छपवा टोल प्लाजा द्वारा मनमाने तरीके से हम सभी के वाहनों से पांच नंबर की टैग का चार्ज क्यों किया जा रहा है?
वाहन चालक कमरुद्दीन ने बताया कि छपवां टोल प्लाजा द्वारा उनके वाहन का एक ही समय में दो बार टोल टैक्स लिया गया। उनके वाहन का टोल टैक्स फास्टटेक के माध्यम से उनके अकाउंट से काट लिया गया। और तत्काल उनसे ऑफलाइन पर्ची के माध्यम से भी टोल टैक्स वसूला गया। एक ही समय में दो बार टोल कर चुकाने की पर्ची भी उनके पास है।
इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों वाहन स्वामियों के साथ अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही वसूली बंद नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर भारी विरोध प्रदर्शन को व्यापारी विवश होंगे।
नौतनवा एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में वाहन स्वामियों और टोल प्लाजा कर्मियों की बैठक बुलाई गई है। दोनों के बीच वार्ता करा कर समस्या का हल कराया जाएगा।
इस दौरान व्यापार मंडल युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल, सूरज खान, विंध्याचल अग्रहरि, बद्री अग्रहरि, राजकुमार सिंह, गौरी शंकर जायसवाल, कमरुद्दीन, मुस्तफा, मनोज अग्रहरि, संजय यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।