डीबीएस न्यूज, नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा नगर के मालवीय नगर वार्ड में ठंड से ठिठुर रही एक अज्ञात वृद्ध महिला बेसुध अवस्था में एक मकान के बाहर फर्श पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला बीते दो दिनों से उसी हालत में पड़ी थी, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था।


