डीबीएस न्यूज, नौतनवा। दीपावली पर्व समाप्त होने के बाद छट्ठ घाटो पर छट्ठ व्रतियों का आना जाना शुरू हो गया।छट्ठ घाटो पर बढ़ रहे छट्ठ व्रतियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवा नगर के तीनों छट्ठ घाटो डॉ0 राम मनोहर लोहिया स्थित छट्ठ घाट, भुंडी छट्ठ घाट व दोमुहान छट्ठ घाट पर नगर पालिका द्वारा किये जा रहे ब्यवस्थाओ का जायजा लिया और साफ-सफाई, लाइट आदि सुविधाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
