डीबीएस न्यूज, महराजगंज: आज दिनांक 29/08/2024 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता श्री मती आनंदी बेन पटेल राज्य पाल उत्तर प्रदेश ने किया। मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व निदेशक एस नांबी नारायण जी थे और प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशीष पटेल जी विशिष्ट अतिथि थे।
इस दौरान 1462 छात्रों को उपाधि और 19 टॉपर छात्रों को 42 पदक प्रदान किया गया।
इस दीक्षांत समारोह में महराजगंज जनपद की बेटी डॉक्टर तृप्ति त्रिपाठी को पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। श्री डॉ तृप्ति कवि व शिक्षक दयानंद त्रिपाठी की पौत्री है। उन्होंने डीबीएस न्यूज को यह खबर देते हुए बताया कि मेरी पौत्री को यह उपलब्धि प्राप्त होने से हमारा पूरा परिवार और सगे संबंधियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
डाक्टर तृप्ति त्रिपाठी के पिता अरविंद मणि त्रिपाठी महराजगंज में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और इनकी माता श्री मती अनिता त्रिपाठी गृहणी हैं और इनके पति इंजीनियर, अमित कुमार पांडेय जी, निवासी अयोध्या बरगदवा , महराजगंज के हैं जो अमेरिकन कंपनी डेलायट में साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इनके डॉक्टरेट होने पर इनके सास ससुर, और परिवार के समस्त सदस्यों और रिश्तेदारों, इस्ट मित्रों में काफ़ी प्रसन्नता व्याप्त है।
डॉक्टर तृप्ति त्रिपाठी वर्तमान में महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इनको डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर हमारा पूरा परिवार,सभी इष्ट मित्रों, रिश्तेदारो एवम् ग्राम निवासियों में काफ़ी प्रसन्नता व्याप्त है। डाक्टर तृप्ति त्रिपाठी के उज्ज्वल भविष्य की हम सभी लोग कामना करते हैं।


