डीबीएस न्यूज, महराजगंज: जनपद के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने आज रविवार को नौतनवां स्थित अपने कुंवर आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों के आर्थिक विकास का खाका सामने रखा और कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की नीति ने किसानों की दुर्गति कर रखी है।
कुंवर अखिलेश ने कहा कि “महात्मा गांधी कहा करते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। क्योंकि जब तक गांव की विकास नही होगा तब तक भारत के विकास की अपेक्षित गति को नही प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान हुकूमत ने किसानों से वायदा किया था कि हम 2022 में किसानों की आय को दोगुना कर देंगे, और स्वामी नाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू करेंगे।
अगस्त 2023 का महीना बीत रहा है, परन्तु वर्तमान हुकूमत ने दोनों वादों को पूरा नही किया है। स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के CP प्लस 2 फार्मूले के अनुसार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 31 सौ रुपये प्रति कुंतल होना चाहिए। और गेंहू का समर्थन मूल्य 29 सौ प्रति कुंतल होना चाहिए।
पूर्वांचल किसान यूनियन ये मांग करती है कि भारत सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य में हमारी मांग को सम्मलित करते हुए धान और गेंहू की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर सुनिश्चित करें।
उन्होंने पूर्वांचल किसान यूनियन को जिले स्तर के जिला कार्यकारिणी की घोषणा पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी और केंद्रीय समिति के सदस्यों की राय से आज घोषित की जा रही हैं।”
जिला संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष गोरख प्रजापति, हरि प्रताप पासवान, जफरे आलम, राममिलन गौंड, अनूप मद्धेशिया, जिला सचिव के रूप में रविन्द्र वर्मा, मुकेश रौनियार, सतीश सिंह, मुहम्मद हनीफ, जिला कार्यसमिति के सदस्य के रूप में दयाशंकर पाल, ओमकार सिंह, सदरुद्दीन अंसारी, शाहनवाज खान, शिव गौंड, उत्तरी चन्द यादव, शुभम मिश्रा, आयुष पांडेय, दुर्गेश यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय की घोषणा की जाती है।
पूर्व सांसद ने बताया कि महराजगंज जनपद में अगले दस दिनों में ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

