डीबीएस न्यूज, महराजगंज: बृजमनगंज क्षेत्र के बंगला चौराहे पर अजय कुमार आभूषण व खाद की दुकान चलाते हैं।
बीते 11 जुलाई की रात में चोरों ने युवक के दुकान की छत के रास्ते घुस कर लाखों रुपये के भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए थे। पुलिस ने इस चोरी में संलिप्त चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है अभी एक युवक की तलाश जारी है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि
बीते 11 जुलाई की रात में ज्वेलरी की दुकान में चोरी में संलिप्त 5 युवकों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है एक युवक की तलाश जारी है। वही इनमें से दो युवक सिद्धार्थनगर जनपद में गुंडा एक्ट में पहले से ही नामजद है।
इस चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया था। घटना के खुलासा को लेकर पुलिस व फॉरेंसिक टीम के अलावा एसओजी व स्वाट टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई थी
पुलिस के पूछताछ में चोरों ने बताया कि उनकी दोस्ती जेल में हुई थी। उनका एक पार्टनर कपड़ा फेरी का काम करता है वह ज्वेलरी की दुकान की रेकी करके हम सभी को बताया फिर हम लोगों ने योजना बनाकर रात में दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़कर दुकान में घुस गए और दुकान में रखा सोने चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान लेकर अपने टैंपू से फरार हो गए थे।
पुलिस ने इनकी पहचान सिराजुद्दीन, रिंकू, राहुल और इसरार के रूप में की है। ये सभी सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 10 किलो से अधिक सफेद धातु, 171 ग्राम पीली धातु का जेवर और एक मोबाइल फोन व चोरी में संलिप्त एक टेम्पो बरामद किया है। पुलिस सभी चोरों को जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है।

