आपको पूरा मामला बता दें कि आज दोपहर 12 बजे महाराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां दिन दहाड़े बीच सड़क पर एक भाई ने बहन पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। लड़की की स्थिति गंभीर है। लड़की को रेफर कर दिया गया है डॉक्टरों के मुताबिक लड़की के शरीर पर 20 से 25 बार चाकुओं से गोदा गया है।
आरोपी भाई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़का चाकू से हमला करने में इतना उग्र था कि हमले में वो खुद भी अपने दोनों हाथों में चोट लगा बैठा। चाकू के हमले के बाद घायल लड़की के खून से सड़क लाल हो गया, आस पास लोगों मे अफरा तफरी मच गई।
आपको बता दें कि गांव की लड़की का अपने ही गांव के दूसरे जाति के लड़के से प्रेम सबंध था। उससे वह शादी भी करने के प्रयास में थी लेकिन जब इसकी भनक उसके भाई को लगी तो वह फुसला कर उसे घुमाने के बहाने महराजगंज लाया और ताबड़तोड़ चाकुओं से गोद डाला। उसके बाद लड़की को चाकू से घोपते देख राहगीरों ने भाई की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया और लड़की की गंभीर हालत देखते हुए महराजगंज हॉस्पिटल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस संदर्भ में सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि कोतवाली पुलिस को क़रीब दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि गौनरिया पूल के पास एक युवक एक लड़की पर जानलेवा हमला कर रहा है। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घायल लड़की को एम्बुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने लड़की की हालत को देखते हुए मेडकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने हमलवार युवक को गिरफ्त में लेकर पूछ ताछ की तो अपना नाम सूरज बताया जो घुघुली थाना क्षेत्र में के हरखपूरा गांव में पड़ता है। उसने बताया कि उसकी बहन (रंजना) का गांव के ही एक लड़के से प्रेम सम्बंध है और शादी करने की जिद्द करती थीं ।
प्रेम संबंध खत्म न करने और शादी की जिद्द न छोड़ने के कारण वह उससे बहुत नाराज था और उसे घुमाने के बहाने महाराजगंज लेकर आया था जहां चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल लड़की को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। और भाई को पुलिस गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।
वीडियो समाचार यहां देखें- https://fb.watch/lQZSQsliVx/?mibextid=Nif5oz

