डीबीएस न्यूज, नौतनवां: नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहनजोत में स्थित मंदिर श्रीराम सीता विवाह महोत्सव का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय रामकथा भी सुनाई गई। कार्यक्रम में साधु संतों सहित कुल हजार की संख्या में लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
महोत्सव में पहुंचे नौतनवां ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित अन्य ने भी माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बाल रूप में बने श्रीराम सीता जी को पुष्प माला पहनाकर दूल्हा- दुल्हन की तरह श्रृंगार किया गया। विवाह महोत्सव सम्पन्न होने के बाद दूर दराज क्षेत्रो से आये भारी संख्या में साधु संतों ने भंडारे का भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
महोत्सव में पहुंचे नौतनवां ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने भी माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
महोत्सव स्थल पर हजारों की संख्या में पहुचने वाले आगंतुकों ने राम विवाह महोत्सव का गुणगान किया।
नेपाल राष्ट्र के जनकपुर के पुजारी व कथा वाचक राम सरन दास ने अपने सहयोगियों के साथ संगीतमय कथा सुनाई।
ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने बताया कि रामचरित मानस में संपूर्ण जीवन की सफलता का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इसके रसपान मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है।