डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: नगर के सिटिकार्ट समीप दुर्गा मंदिर के 22वें स्थापना दिवस पर निराश्रितों को कम्बल वितरण, माता की चौकी व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एडवोकेट अजय कुमार जायसवाल व दुर्गा मंदिर सेवा समिति के समर्पित पदाधिकारी रहे। माता दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर जहाँ सैकड़ो निराश्रितों को कम्बल वितरण किया गया। वहीं सार्वजनिक भंडारा में नगरवासी माता का प्रसाद लेकर पुण्य के भागीदार बने। वही इस दौरान समस्त पत्रकारो को सम्मानित किया गया।
माता की चौकी में का आयोजन भी शाम 6 बजे से शुरू हो गयी। आयोजन स्थल पर जगह कम था लेकिन इसमें भक्तों की खासा भीड़ रही। भजन गायक प्रमोद चंचल व गोरखपुर से आई गायिका वंदना शर्मा व खुशी तिवारी ने माता के गीतों से लोगो को अंत तक बांधे रखा।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि, व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, विजेंद्र श्रीवास्तव, बबलू सिंह, हरिशंकर जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, विंध्याचल अग्रहरि, सतीश त्रिपाठी, अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे।