डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: आज रविवार को नगर के गायत्री मंदिर प्रांगण में सेवा भारती महराजगंज द्वारा सेवा सप्ताह समापन पर सम्मान समारोह किया गया।
कार्यक्रम का सुभारम्भ माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया गया।
गौरतलब है कि सेवा भारती सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत नौतनवां नगर में 7 नवम्बर से 13 नवम्बर तक विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा शिविर, शिक्षा शिविर सहित कई कार्यक्रम चला कर असहायों का मदद किया और लोगो को दूसरे लोगो को मदद करने को प्रेरित भी किया।
सेवा सप्ताह कार्यक्रम के सफल समापन पर कार्यक्रम के पालकों बृजेश मणि त्रिपाठी, जितेन्द्र जायसवाल, किशोर मद्धेशिया सहित अन्य लोगो द्वारा अतुलनीय सहयोग के परिपेक्ष्य में आज उनका सम्मान समारोह गायत्री मंदिर परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटेलाल गुप्त रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश वर्मा व कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप सिंह ने किया।
कार्यक्रम में लोकगीत कलाकार रामा यादव ने देशभक्ति गीत सुनाकर लोगो मे देशभक्ति का जोश भरने का प्रयास किया।
इस दौरान पूर्व चैयरमैन सीताराम लोहिया, ओमप्रकाश वर्मा, सरदार विक्की सिंह, किशोर गुप्ता आदि लोगो ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।
इस दौरान भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी, सरदार विक्की सिंह, जितेंद जायसवाल, किशोर गुप्ता, अतुल चन्द त्रिपाठी, सीताराम लोहिया, विशाल वर्मा, बासकी वर्मा, डॉ ज्योति, सविता गुरुंग, विवेक आर्य, किशन मद्धेशिया बंटी जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।