डीबीएस न्यूज, मुम्बई उपनगरीय: मुंबई उपनगरीय जिले के कालिना 175 विधानसभा से अमरजीत सिंह उपाध्यक्ष उत्तर भारतीय मोर्चा, शूंभ सिंह सचिव, सुरेद्र मिश्रा कालीना मंडल महामंत्री, बाबा सिंह मंडल अध्यक्ष आदि भाजपाइयों ने अमित गुप्ता को उत्तर भारतीय मोर्चा के कालीना 175 विधानसभा का महामंत्री बनाया है। सभी ने अमित गुप्ता को उनके राजनैतिक उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सुभकामनाएँ दी।
भाजपाइ नेताओं ने अमित गुप्ता को महामंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे भाजपा संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित विनम्र स्वभाव के हैं और मृदुभाषी हैं। वे पार्टी के प्रति समर्पित रहते हैं उनके अंदर गजब की प्रतिभा है कि कैसे लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए।