डीबीएस न्यूज, महराजगंज: महिला शक्ति केंद्र महराजगंज द्वारा एक महिला पी.जी.कालेज में दहेज प्रतिषेध व घरेलू हिंसा से संबंधित आयोजित कार्यक्रम आहूत किया गया।
जिसमे यूनिसेफ से डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट नीरज शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा, जिला समन्वयक संजा देवी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में यूनिसेफ से नीरज शर्मा द्वारा छात्राओं को पॉस्को एक्ट एवं महिलाओं/किशोरियों के मौलिक अधिकारों पर चर्चा कर विस्तृत जनकारी दी गयी।
महिला कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं उपस्थित लोगों से लड़के और लड़की में भेद न करते हुए समान भाव से उनके पालन पोषण शिक्षा आदि की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया गया।
जिला समन्वयक संजा देवी द्वारा वन स्टॉप सेंटर/महिला शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया घरेलु हिंसा के बारे में चर्चा करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर1090,1098,181,1076 आदि के बारे में चर्चा की गई इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से संबंधित बालिकाओं का चिन्हांकन करने हेतु अपिल भी की गई।