रिपोटर- ओमप्रकाश जैसवाल
डीबीएस न्यूज, नौतनवां: महाराजगंज पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश से अवैध शराब के खात्मे हेतु एक अभियान चलाए जा रहे है इसी प्रकरण में नौतनवां थाना क्षेत्र के अवैध शराब के धंधे में संलिप्त 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।
नौतनवां थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में मुख़बिर की सुचना के आधार पर ग्राम सेमराहवा पिपरहवा ताल से 40 लीटर कच्ची शराब एवँ बनाने का उपकरण और बिभिन्न अभियुक्तो सुरेंद्र राजभर पुत्र स्वर्गीय राजाराम राजभर उम्र 35, राम अवध राम अवध पुत्र स्वर्गीय सुभागे उम्र 39, रामचैन चौहान पुत्र फौरेबी 36, विजय राजभर पुत्र स्वर्गी रुपई 35, निवासी सेमरा हवा टोला बरतानी थाना नौतनवा को बिभिन्न पुलिसकर्मियो हरिकिशोर मिश्रा, मुसाफिर यादव, अशोक कुमार यादव, राधेश्याम सिंह, राकेश कुमार, अजय कुमार द्वारा गिरफ्तार कर थाने पर मु0अ0स0 65/2023 धारा 60(1)ङ60(2) एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
नौतनवां थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया की अवैध शराब के धंधे में संलिप्त चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम करवाई के लिए न्यायालय रवाना किया जा रहा है।