डीबीएस न्यूज, लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस COVID-19 मामलों के बीच राज्य में शनिवार यानी 15 मई को योगी सरकार ने 24 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया है। इससे पहले यूपी में 17 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था।
कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी देखें
- लॉकडाउन 24 मई सोमवार सुबह तक के लिए बढ़ने की बात आ रही हैं सामने।
- इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी।
- पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना और दूसरी बार भी यही गलती की तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।
- आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
- मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद। रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी की अनुमति।
- दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
- यूपी में शादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति। अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकेंगे।
- साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी यूपी में जारी रहेगा।
- अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रहेंगे, बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द।
- सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक उत्सव से संबंधित और अन्य भीड़ तथा सभाएं आयोजित नहीं की जाएगी।
- मज़दूरों और रेहड़ी वालो को मिलेगा 1000₹ भत्ता।
https://youtube.com/channel/UCAOy3ahNtqIMSyK2Q3ztY2g