डीबीएस न्यूज, सोनौली/महराजगंज: आज रविवार को एसएसबी, सोनौली थानाध्यक्ष और एक NGO के सहयोग से आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर सयुंक्त टीम ने छापेमारी की। और आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया।
सूचना मिली थी कि नौतनवां तहसील क्षेत्र के अलग अलग ग्राम परसा सुमाली, नौडियाहवा और लक्ष्मीनगर में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों को रखा गया है। ये लड़कियां लॉकडाउन लग जाने की वजह से कई दिनों से यही गांवों में ही रखी गयी थी।
सूचना को गंभीरता से लेकर सयुंक्त टीम ने आर्केस्ट्रा में काम कर रही सात लड़कियों को मुक्त कराया। ये सातों लड़कियां नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं पुलिस टीम को देख अन्य आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गये।
तहसील क्षेत्र के ग्राम परसा सुमाली, नौडियाहवा और लक्ष्मीनगर में छापेमारी कर आर्केस्ट्रा में काम करने वाली सात लड़कियों को रेस्क्यूू कर नेपाल भेज दिया गया है।
प्रमोद कुमार
उपजिलाधिकारी
नौतनवा, जनपद- महाराजगंज