सन्तोष कुमार की रिपोर्ट….
डीबीएस न्यूज़, सोनौली: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 99/21 धारा 147/148/149/307/302/34/323/324/504/506 आईपीसी में वांछित अभियुक्तों 1- शमशुल हक उर्फ छोटकाने 2- परवेज 3- खुशीहाल उर्फ अतहर 4- फिरोज उर्फ झीनक 5- इरफान उर्फ लंगड़ पुत्रगण मुर्तजा नि0गण वार्ड नंबर 13 बिस्मिल नगर, जुगौली, थाना सोनौली जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25-06-2021 को सोनौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 बिस्मिल नगर, जुगौली में दो परिवारों के बीच जमीनी रंजिश को लेकर विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/21 धारा 147/148/149/307/302/34/323/324/504/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता द्वारा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करते हुए थाना सोनौली पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 27-06-2021 को समय करीब 10:30 बजे सेमरातार चौराहा, जारा मोड़ से थाना सोनौली से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- शमशुल हक उर्फ छोटकाने
2- परवेज
3- खुशीहाल उर्फ अतहर
4- फिरोज उर्फ झीनक
5- इरफान उर्फ लंगड़ पुत्रगण मुर्तजा नि0गण वार्ड नंबर 13 बिस्मिल नगर, जुगौली, थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
बरामदगी की गई समान का विवरण
अभियुक्त परवेज के कब्जे से आला कत्ल एक अदद चाकू
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1- प्र0नि0 दिनेश कुमार तिवारी थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
2- उ0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह चौकी प्रभारी सनौली जनपद महराजगंज।
3- कां0 सुजीत कुमार सिंह थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
4- कां0 आशुतोष कुमार थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
5- म0आ0 एकता वर्मा थाना सोनौली जनपद महराजगंज।
6- म0आ0 प्रमिला मौर्या थाना सोनौली जनपद महराजगंज।