डीबीएस न्यूज, नौतनवां: हरदी डाली के बाज़ार में सार्वजनिक रूप में हो रहें श्रीमद्भागवत कथा का आज पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया जिसमें आज आकर्षण का केंद्र रहे कृष्ण और सुदामा की झाँकी।
साथ ही साथ बाज़ार की भूमि स्वामियों को सम्मनित किया गया। साथ ही बाज़ार समिति और युवा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कथावाचक बाबा पंडित श्री बृजेश त्रिपाठी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया उन्होंने कहा कि सुदामा जी को पाकर कृष्ण जी भावविभोर हो गए। उनके सभी दरबारी और उनकी पत्नी रुक्मिणी भी आश्चर्यचकित रह गई और रुक्मिणी जी ने पूछ लिए प्रभु आप अपनी गद्दी पर इस दलिद्र ब्राह्मण को बैठाए है क्यों? कृष्ण जी ने अपने आशुओँ से सुदामा के पैर धोते हुए कहा कि ब्राह्मण सेवा से बड़ा कोई सेवा नही होता। देवी मैं वही कर रहा हु।

ब्राह्मण तो ब्रह्म का अवतार है और भगवान को भोजन एक यज्ञ दूसरा ब्राह्मण को भोजन कराने से अगर अपने ब्राह्मण को भोजन कराया। तो अपने श्री ठाकुरजी महाराज को भोजन कराया।
हरदी डाली में सभी के द्वारा दिये गए अंश से एक विशाल भण्डारे का भी आयोजन भी किया गया।
प्रमुख रूप से बाज़ार समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश मिश्र एड, प्रमोद पासवान, लाल बहादुर यादव, रामकिशुन अग्रहरि, आशिक अली, अरविंद जैसवाल, उमेश मिश्र, रविन्द्र मिश्र, चंदन गौंड, बेचन दुसाद, जगदीश साहनी, सुरेंद्र साहनी, कुलदीप वरुण आदि सभी जनता ने अपने ग्राम सभा मे हो रहें इस ऐतिहासिक श्रीमद्भागवत कथा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया और पुण्य के भागी बनें।
झाँकी में हर्ष मिश्र, प्रियांशु मिश्र, दुर्गा जैसवाल, निखिल उपाध्यय, सुमित गुप्ता,अनुराधा, रुचि दुबे आदि ने बहुत बढ़िया मंचन किया।
