डीबीएस न्यूज, नौतनवां: आज शनिवार को न्याय पंचायत महुअवा तहसील क्षेत्र नौतनवां में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का कम्पोजिट विद्यालय अरघा में सम्पन्न हुई। जिसमें महुअवा न्याय पंचायत के सभी शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक एवं ARP ने प्रतिभाग किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में किए गए नवाचारी प्रयासों एवं मॉडल विद्यालय की अवधारणा से सभी प्रधानाध्यापकों को अवगत कराना था।
बैठक में उपचारात्मक समय सारणी, कार्य योजना, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, कार्य विभाजन, संबंधित शिक्षण योजना बनाना, तीनों माड्यूल के विषय में चर्चा, मिशन प्रेरणा का प्रचार संदेश और पम्पलेट के माध्यम से कराना तथा सभी ने मिलकर के अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय एवं न्याय पंचायत को सर्वप्रथम प्रेरक न्याय पंचायत घोषित करने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि प्रेरणा लक्ष्य 31 मार्च 2022 तक पूर्ण कर लेनी तय थी लेकिन कोविड के कारण इसे 1 साल और देकर लक्ष्य को 31 मार्च 2023 कर दिया गया है।
बैठक में एआरपी संयुक्ता सिंह ने प्रेरणा लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यालय में अधिगम स्तर अर्थात अध्यापन के कौशल को बढ़ाने के लिए की जाने वाली कोशिश को भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रश्नोत्तरी काल से प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स भी नोट करवाये। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कुछ जोशीले पंक्तियों से शिक्षकों में जोश भी भरने का प्रयास किया। इस पर तालियों की खूब गड़गड़ाहट सुनाई दी।
अंत मे शिक्षक संकुल ऋषिकेश गुप्त ने अपने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से सभी को अवगत कराया तथा न्याय पंचायत महुअवा के सभी प्रधानाध्यापकों से विचार विर्मश किया गया कि शैक्षिक उन्नयन को कैसे आगे बढ़ाए।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद गौतम ने कहा कि नवाचार व्यवस्था से छात्र व छात्राओं को गुणवत्ता युक्त प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने समुदाय के साथ समन्वय और संवाद स्थापित करने पर अपने सकारात्मक विचार रखे।
बैठक में शिक्षक संकुल, एआरपी सदस्यों ने अपने अपने विचारो को व्यक्त किये तथा सभी प्रधानाध्यापकों से अनुरोध किये की उत्तम शैक्षणिक कार्य करे जिससे न्याय पंचायत महुअवा प्रेरक न्याय पंचायत बन सके।
बैठक की अध्यक्षता एआरपी सयुंक्ता सिंह ने किया। बैठक का सफल संचालन एआरपी अभिषेेक पांडे द्वारा किया गया।
मीटिंग में शिक्षक संकुल वीरेंद्र त्रिपाठी, मिथिलेश दुबे, मनोज यादव, पवन शुक्ल तथा विद्यालय प्रभारी गुरजीत सिंह, विजय गुप्ता, इंदु जयसवाल, दुलार मती चौधरी, रमेश भारती सहित न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।