डीबीएस न्यूज, महराजगंज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में त्योहारों के मद्देनजर एसपी डॉ कौस्तुभ ने व्यापारियों की बैठक ली। इसमें व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा।
इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को कई सुझाव भी दिए।
बैठक में एसपी डॉ कौस्तुभ ने कहा कि आगामी 26 सितंबर से त्योहार शुरू हो रहे हैं, जो दीपावली-छठ तक चलेंगे। इसके चलते बाजारों में चहल पहल बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी हर पूजा पण्डाल पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लें ताकि घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आस्था से जुड़ा यह पर्व शांतिपूर्वक माहौल में मनाया जाए, इसके लिए सभी थानाध्यक्ष, दारोगा व आरक्षी ड्यूटी को लेकर मुस्तैद रहेंगे। पुलिस कर्मी समिति के पदाधिकारियों के सम्पर्क में रहेंगे। कोई अप्रिय स्थिति की आशंका हो तो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। त्योहारों में खलल डालने वालो से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
एसपी ने महिला सुरक्षा पर निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर व पंडाल में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त इंतजाम किये जायें।
इस दौरान मुख्य रूप से विजय जायसवाल, मृत्युंजय धमिया, राकेश गुप्ता, सुधीर अग्रहरि, सूरज सिंह सहित जनपद के कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।