डीबीएस न्यूज, महराजगंज: बीते कल 06 सिंतबर को सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत महलगंज/चेहरी न्याय पंचायत तथा ग्राम पंचायत पकड़ी रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर महराजगंज में कोविड-19 वैक्सीनेशन के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या अर्चना चंद्रा ने फिता काटकर बूथ का उद्घाटन किया।
जिसमें महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा, जिला समन्वयक संजा देवी व रत्ना तिवारी, पी.आर.ओ.अशोक पांडेय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र यादव, ग्राम प्रधान ऋषिकेश निषाद सहित अन्य लोगो द्वारा माला पहनाकर सदस्या श्रीमती चंद्रा का स्वागत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र महराजगंज द्वारा मिशन शक्ति के बैनर तले स्टाल लगाकर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया गया।
इस दौरान सदस्या श्रीमती चंद्रा द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता बनाये रखने एवं ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति केंद्र सकारात्मक बदलाव के लिए अग्रसर है। यह महिला शशक्तिकरण के मिशन लिए त्वरण का कार्य कर रहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी बूथों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमजनमानस को हो रही असुविधाओं व समस्याओं का हाल जाना तथा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को त्वरित निदान हेतु निर्देशित किया।