डीबीएस न्यूज, महराजगंज: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद महराजगंज के पनियरा ब्लाक इकाई के संयोजक और सहसंयोजक का मनोनयन जिला संयोजक ऋषिकेश गुप्त ने किया है।
जिला संयोजक ने मनोनयन की एक प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ओम प्रकाश यादव और खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा को भेजा है।
जिला संयोजक ने बताया कि अभी शेष 10 ब्लाकों में मनोनयन किया जाना बाकी है। अभी मात्र नौतनवां ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो पाया है। शीघ्र ही पनियरा ब्लॉक की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न किया जायेगा। अभी मनोनित पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा उसके बाद चुनाव संपन्न होगा।
जिला सयोजक ऋषिकेश गुप्त ने सभी मनोनित पदाधिकारियों को शिक्षा और शिक्षकों के हित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी है।
पनियरा ब्लॉक में मनोनीत पदाधिकारी-
- संजय कुमार मौर्य- संयोजक
- महेंद्र कुमार चौहान- सह संयोजक
- संजय कुमार पासवान- सह संयोजक
- श्रीकांत राय- सह संयोजक
- अच्छेलाल चौहान- सह संयोजक