डीबीएस न्यूज, महराजगंज: आज बुधवार को महाराजगंज के एक मैरिज हाल में सृष्टि सेवा संस्थान के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्या अर्चना चंद्रा रही। वही विशिष्ट अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चंद त्रिपाठी रहे।
आपको बता दें कि महिला आयोग की सदस्या श्रीमती चंद्रा के महराजगंज आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने मैरिज हाल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए कहा की पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ सम्बन्ध है। पर्यावरण संरक्षण से ही धरती पर जीवन संरक्षण है। उन्होंने शादी ब्याह में प्रयोग आने वाले केले का पत्ता और बांस के पताके का महत्व का भी उल्लेख किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेसन अधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में दी जाने वाली सहायता राशि, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाएं जैसे- महिला शक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जिला बाल संरक्षण इकाई, मु कन्या सुमंगला योजना व पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया।
वहीं कई अन्य ने भी विश्व पर्यावरण दिवस और महिला शशक्तिकरण पर अपने बिचार रखें।
इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद, महिला थानाध्यक्ष कंचन राय, महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक संजा देवी, संस्था सचिव सुनील कुमार पांडेय, वन स्टॉप सेंटर टीम, चाइल्ड फण्ड इंडिया से कंसल्टेंट प्रेम प्रकाश, डॉ शांतिशरण मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, विजया पाठक एवं किसान समूह की महिलाएं, पुरुष, किशोर व किशोरियां उपस्थिति रही।
कौन है अर्चना चंद्रा?
महराजगंज सदर सीट से कई बार विधायक रहे व कल्याण सिंह सरकार में कद्दावर राज्य मंत्री के रूप में शुमार स्व. चंद्रकिशोर की पत्नी अर्चना चंद्रा अपने पति के निधन के बाद से ही राजनीति में सक्रिय है। बीते विधानसभा चुनाव में वह महराजगंज सदर सीट से भाजपा से टिकट मांग रही थीं। उनके द्वारा जोर- शोर से अपने पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया गया था। हालांकि उनको निराशा ही हाथ लगी थी और हाइकमान ने सदर सीट से विधायक सीट के लिए जयमंगल कन्नौजिया को टिकट दिया था, जिन्हें जीत भी हासिल हुई। कयास लगाए जा रहे है कि इस बार 2022 बिधान सभा मे भी यह सदर विधायक सीट से दावेदारी पेश करेंगी।