डीबीएस न्यूज, नौतनवां: आज शनिवार को नौडियाहवा गांव में कांग्रेस पार्टी के समर्थकोँ ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 51 वां जन्म दिन सादगीपूर्ण वातावरण में सेवा सत्याग्रह के रूप में मनाया गया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया था। उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने की कोशिश करना प्रमुख है। राहुल गांधी के जन्म दिन पर कोरोना महामारी के मद्देनजर कांग्रेस कार्यालय में मास्क और सैनिटाइजर तथा कटकमदाग प्रखंड में जरुरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को ठहराया। नेताओं ने कहां की हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही स्थिति को भाप कर कोरोना से आगाह किया था लेकिन भाजपा ने इसे हल्के में लिया। इससे देश में लाखों करोड़ों लोगों का नुकसान हुआ है। भाजपा के नीति दमनकारी है।
वहीं राहुल गांधी ने फ्लाइंग स्टार मिल्खा सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपने जन्मदिन को ना मनाने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम में राकेश त्रिपाठी, केसी पांडे, उमेश साहनी, विजय मिश्रा, राजन शुक्ला, इंद्रेश चौधरी, दिलीप कुमार, रामबचन मद्धेशिया, चंद्र बदन यादव के अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।