सन्तोष कुमार की रिपोर्ट……
डीबीएस न्यूज़, महराजगंज: जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.05.2021 को प्र0नि0 पुरन्दरपुर आशुतोष सिंह मय हमराहियान देखभाल क्षेत्र, पेन्डिंग विवेचना व तलाश वाछिंत में मामूर थे कि जरिये मुखबीर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2021 धारा- 498A, 304 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त- अमरनाथ पुत्र स्व0 राम रतन निवासी हरैया बरगदवा थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज को कारण गिऱफ्तारी बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.अमरनाथ पुत्र स्व0 रामरतन नि0 हरैया बरगदवा थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.आशुतोष सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज।
2.का0 अमीर सिंह।
3.का0 आनन्द यादव।
4. का0 अभिषेक यादव।