डीबीएस न्यूज, नौतनवा: थाना क्षेत्र के नईकोट गांव में शहीद सूबेदार विनोद सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर शहीद की स्मृति में बहुसंख्या में क्षेत्र के लोगो ने बाइक और चार पहिया गाड़ियों की रैली निकाल स्वर्गीय शहीद विनोद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस रैली में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व देश के युवा जवान शरीक हुए। लोगो ने शहीद सैनिक के चित्र पर माल्यापर्ण कर देश के वीर सपूत को नमन किया।
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नईंकोट के निवासी सूबेदार विनोद सिंह की 26 जनवरी 2020 दिन रविवार को बर्फबारी के चपेट में आने से तबियत खराब हो गयी थी । सैनिको ने सूबेदार विनोद सिंह को नजदीक के मलेट्री हास्पिटल में भर्ती करवाया था जहाँ इलाज के दौरान ह्र्दयगति रुकने से उनकी मौत ही गयी थी।
नौतनवां क्षेत्र के गांव नई कोट निवासी विनोद सिंह इंडो भूटान सीमा पर धरंगा में आर्मी के राजपूताना रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर तैनात थे।
देश के लाल के श्रद्धांजलि रैली में लोग विनोद सिंह अमर रहे, भारत माता की जय का नारा लगाते रहे। जनसमुदाय की भारी भीड़ में लोगो में देश प्रेम और सेना के प्रति सम्मान और समर्पण साफ देखी जा सकती थी।