डीबीएस न्यूज, नौतनवां: आज 18 जून को उत्तर प्रदेश बोर्ड 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमे नौतनवां नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज नौतनवां- महराजगंज में दसवीं में अध्ययनरत कशिश मद्धेशिया पुत्री योगेंद्र कुमार मद्धेशिया ने 520/600 (86.66%)अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की है।
वहीं जूली शुक्ला पुत्री अश्वनी शुक्ला और राहुल भारती S/O सुरेंद्र भारती ने 518/600 (86.33%) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान सुरक्षित किया है।
जबकि शीर्ष तीसरे स्थान पर मुस्कान जायसवाल पुत्री राजेश जायसवाल ने 514/600 (85.66%) अंक प्राप्त किया है।
12वीं में विद्यालय में अध्ययनरत करमप्रीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह ने 417/500 (83.40%) पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
लक्ष्मी कसौधन पुत्री प्रमोद कसौधन 411/500 (82.20%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
अंकिता मिश्रा पुत्री संजय मिश्रा ने 399/500 (79.80%) पाकर तीसरे स्थान प्राप्त किया है।
ये सभी होनहारों ने अच्छे अंक लेकर जहां एक तरफ अपने माता पिता का नाम ऊंचा किया है। वहीं अपने विद्यालय का भी मान बढ़ाया है।
सभी मेधावियों ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के गुरुजनों, अपने मातापिता व बड़े भाई व बहनों को दिया है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य जनमेजय सिंह ने पूरे विद्यालय के तरफ से मेधावियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की सुभकामनाएँ दिया है। वहीं प्रधानाचार्य ने विद्यालय के अन्य बच्चो को भी सुभकामनाएँ देते हुए कहा की जीवन मे कभी हताश न हो बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके अगर परिश्रम किया जाय तो निश्चित ही सफलता मिलनी तय है।