डीबीएस न्यूज, नौतनवां/महराजगंज: आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी व रोकथाम के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नौतनवा अनुज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जिसके क्रम में मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 रामचन्द्र चौधरी मय हमराह का० शिवाकान्त सिंह, संदीप कुमार मौर्या व का० संदीप कुमार निषाद के रोकथाम जुर्म जरायम के दौरान 9 बोरी यूरिया खाद अन्तर्गत धारा 11 कस्टम अधिनियम गैस गोदाम नौतनवा के पास से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार खाद तस्कर पुलिस को देख भागने का प्रयास किये जिसमे से अन्य 5 तस्कर भागने में सफल रहे। वहीं 9 बोरी खाद और 1 तस्कर को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
अनिल साहनी पुत्र गजेन्द्र निवासी करमहिया फरेना नाला थाना सोनौली जनपद महराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष आदि 5 नफर अज्ञात अभियुक्त
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश सिंह
2. उ0नि0 रामचन्द्र चौधरी
3. का० शिवाकान्त सिंह
4. संदीप कुमार मौर्या
5. का0 संदीप कुमार निषाद
विडियो समाचार यहां देखें-