डीबीएस न्यूज, नौतनवां: आज शनिवार को 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी मुख्यालय ‘दोमुहानाघाट’ के प्रागण में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन एसएसबी कमान अधिकारी बरजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।
सेवा भारती संस्थान, वनवासी कल्याण आश्रम एवं एकल अभियान संस्थान की बहनों द्वारा कैम्प के सभी जवानों को राखी बांधी और आरती उतार कर लम्बी उम्र की कामना की।
सभी जवानों ने भी सभी बहनो का मुंह मीठा करवाया और लम्बी उम्र के लिए मनोकामना की। राखी बांध कर अंत में राष्ट्रीयगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में 66वीं वाहिनी के उप-कमान्डेंट पवन कुमार शर्मा, निरीक्षक परवीन कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, वनवासी कल्याण आश्रम युवा जिलाध्यक्ष दुर्गा मद्धेशिया, ज्योति जायसवाल, राजनाथ भारती, डॉ प्रिंस श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार, मुख्य आरक्षी सुधाकर बोमेरा, मुख्य आरक्षी अशोक सालगोत्रा, मुख्य आरक्षी वीरबहादुर, सिंह, सामान्य आरक्षी सौरभ पाण्डेय, सामान्य आरक्षी पंकज सिंह, सामान्य आरक्षी जलेंद्र दास, सामान्य आरक्षी श्रीमन्ता पाल, सामान्य आरक्षी विवेक कुमार एवं अन्य जवानों ने भाग लिया।